- Hindi News
- समर्पण दिवस के रूप में मनेगी दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि
समर्पण दिवस के रूप में मनेगी दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि
गुना| 11फरवरी को भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाएगी। भाजपा मीडिया प्रभारी करण सिंह ठाकुर ने बताया कि पं. दीनदयाल पुण्यतिथि को लेकर बैठक भाजपा कार्यालय पर पार्टी कोषाध्यक्ष आलोक विजयवर्गीय की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें पार्टी के सदस्यता महाअभियान पर भी चर्चा की गई। साथ ही 11 फरवरी को सदस्यता अभियान के क्रम में शहर के सभी वार्डों में मतदान केन्द्रों पर स्टाल लगाकर कार्यकर्ताओं द्वारा मोबाइल से मैसेज कर लोगों को सदस्य बनाया जाएगा। बैठक में मंडल सदस्यता प्रभारी धर्मेंद्रसिंह सिकरवार, मंडलाध्यक्ष सतीश अरोरा, संतोष साहू, मनोज जैन, रमेश भील आदि मौजूद थे।