पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समय सीमा में करें लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण: कलेक्टर

समय सीमा में करें लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण: कलेक्टर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुना|समय सीमाके लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता से निराकरण किया जाए। इसमें कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह निर्देश कलेक्टर श्रीमन शुक्ला ने समय सीमा बैठक में जिला अधिकारियों को दिए। सोमवार को जिपं के सभाकक्ष में आयोजित हुई बैठक में कलेक्टर ने विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, विभिन्न आयोगों से प्राप्त एवं जनसुनवाई के माध्यम से प्राप्त आवेदनों को रूचि लेकर निराकृत किए जाए। साथ ही विधानसभा से संबंधित प्रश्नों का जवाब प्राथमिकता से संबंधित अधिकारी के माध्यम से समय- सीमा में भेजे जाए। कलेक्टर श्री शुक्ला ने नपा अधिकारी को निर्देशित किया कि नगर में कच्चे शौचालयों को अभियान चलाकर तोड़े जाए।