पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कार्ययोजना के तहत नहीं हो पा रही है पढ़ाई

कार्ययोजना के तहत नहीं हो पा रही है पढ़ाई

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुना|स्कूलों मेंशिक्षक तो पहुंच रहे हैं, लेकिन ठीक से पढ़ाई नहीं हो पा रही है। यह खुलासा जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान के अधिकारियों द्वारा कई स्कूलों के किए गए निरीक्षण में हुआ है। दरअसल डाइट प्राचार्य आरके पांडेय, यूनिसेफ जिला प्रभारी अश्विनी त्रिपाठी, एवीएल प्रभारी शरीफ मोहम्मद ने बीते दिनों प्रावि बरखेड़ागिर्द, सिंगवासा, मावन, खेजरा, मुंडा, खैरखेड़ी, देहरी कलां, गोविंदपुर, रुसल्लीकला आदि के स्कूलों का निरीक्षण किया था। इसमें दल ने पाया कि संस्था प्रमुख और शिक्षक पढ़ाई के लिए दैनिक, साप्ताहिक और मासिक कार्ययोजना नहीं बनाते हैं। स्कूलों में पूर्व शैक्षणिक तैयारी नहीं हो पा रही है। निरीक्षण में बगैर कार्ययोजना के पढ़ाई कराते हुए पाए गए।