- Hindi News
- कुंभराज और फतेहगढ़ अस्पताल में शिविर कल, होंगे नसबंदी ऑपरेशन
कुंभराज और फतेहगढ़ अस्पताल में शिविर कल, होंगे नसबंदी ऑपरेशन
गुना| स्वास्थ्यविभाग द्वारा फरवरी में परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत 35 शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। सीएमएचओ डॉ. डीके भार्गव ने बताया कि 11 फरवरी को कुंभराज, फतेहगढ़, 12 को जिला चिकित्सालय, आरोन, 14 फरवरी को जिला चिकित्सालय, बीनागंज, 16 को जिला चिकित्सालय राघौगढ़ और मधुसूदनगढ़, 18 को कुंभराज एवं फतेहगढ़, 19 को जिला चिकित्सालय और आरोन, 21 को जिला चिकित्सालय बीनागंज, 23 को जिला चिकित्सालय राघौगढ़ और मधुसूदनगढ़ में, 25 को कुंभराज और फतेहगढ़, 26 को जिला चिकित्सालय आरोन, 28 को जिला चिकित्सालय और बीनागंज अस्पताल में महिला नसबंदी शिविर लगेंगे।