पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं को बताए आपदा प्रबंधन के तरीके

आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं को बताए आपदा प्रबंधन के तरीके

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुना| आपदाप्रबंधन जन- जागृति सह प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। सोमवार से डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेंट होमगार्ड कार्यालय में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया। एसडीएम बीड़ी दुबे की अध्यक्षता में हुए प्रशिक्षण में प्राकृतिक आपदा, बाढ़ से पूर्व तैयारी, भूकंप, सड़क दुर्घटना के समय क्या करें, क्या करे के तरीके बताए। इसमें कामिनी देशपांडे सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास, विशाल श्रीवास्तव महिला एवं बाल विकास अधिकारी, आनंद जैन सब इंजीनियर जल संसाधन, शिप्रा श्रीवास्तव पीएचई, दिनेश शर्मा पीएचई, डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेंट सुमन बिसौरिया आदि ने भी आपदाओं पर पूर्व एवं बाद के कार्यों के बारे मे बताया। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।