- Hindi News
- अभियान के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक
अभियान के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक
भाजपाके महा सदस्यता अभियान के लिए पगारा सेक्टर के कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। रविवार को हुई बैठक के दौरान सैकड़ों लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई। खराब मौसम के बाद भी भाजपा कार्यकर्ताओं के हौसले बुलंद रहे और सदस्यता ग्रहण करने में ग्रामीणों ने भी उत्साह दिखाया। बैठक के दौरान ग्राम पंचायतों में सदस्यता अभियान चलाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई। इन कार्यकर्ताओं को सदस्यता पत्रक भी सौंपे गए। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राधेश्याम पारीक थे। श्री पारीक ने महा सदस्यता अभियान को सफल बनाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए केंद्र की मोदी सरकार की नीतियों से भी कार्यकर्ताओं को अवगत कराया। सदस्यता प्रभारी वैभव शर्मा ने कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान की विस्तार से जानकारी दी। पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक शर्मा ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक सदस्य बनाकर पार्टी को मजबूती देने की बात कही। आभार सरपंच अनिल शर्मा ने माना। इस मौके पर भूपेंद्र रघुवंशी, राजकुमार शर्मा, पप्पू भदौरिया, श्याम शर्मा, भगवत कुशवाह, रामकिशन रघुवंशी, राधामोहन माथुर, संजीव शर्मा, बलवीर रघुवंशी, संजू बाबा, नीलेश शर्मा, भूरा गुर्जर, किशन कुशवाह, बलवीर कुशवाह, शोभाराम, सुरेश कुशवाह, कल्लू महाराज सहित अन्य मौजूद थे।