कैंट कांजी हाउस से हुई शुरुआत
कैंट कांजी हाउस से हुई शुरुआत
नगरपालिका ने गो सेवा और गो रक्षा के कार्य की शुरुआत भी कर दी है। कैंट स्थित कांजी हाउस के सौंदर्यीकरण और विकास के इसकी शुरुआत की गई। कैंट के युवाओं द्वारा गठित जाग रुक ग्रुप की पहल पर नगर पालिका ने कांजी हाउस के उद्धार के लिए 10 लाख रुपए मंजूर किए हैं। जाग रुक ग्रुप के अमित तिवारी ने बताया कि इससे यहां सिर्फ पूरे परिसर को साफ और सुथरा बनाने के लिए पेवर्स भी बिछवाए जाएंगे। साथ ही गायों को धूप और बारिश से बचाने के लिए टीनशेड भी लगवाया जाएगा। साथ ही भूसे और चारे का भी बंदोबस्त कराया गया है। कांजी हाउस के बीच में एक फव्वारा भी लगाया जाएगा, ताकि जहां पहुंचने वालों को अच्छा लगे ताकि लोग गो सेवा के लिए पहुंच सके।
पहली बैठक में आएगा प्रस्ताव
^नपापरिषद की पहली बैठक 18 फरवरी को होगी। इसमें आधुनिक गो शाला का प्रस्ताव लाया जाएगा। इसके बाद इस पर काम शुरू होगा। गो सेवा की शुरुआत हमने कैंट कांजी हाउस के सौंदर्यीकरण और व्यवस्थाएं सुधारने से कर दी है। राजेंद्रसिंह सलूजा, अध्यक्ष नपा परिषद गुना