पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहर को आवारा मवेशियों से मिल सकती है निजात

शहर को आवारा मवेशियों से मिल सकती है निजात

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हनुमान टेकरी के नजदीक 20 बीघा जमीन पर होगा निर्माण

कार्यालयसंवाददाता | गुना

शहरमें सड़कों पर बैठने वाले आवारा मवेशियों से होने वाली परेशानी से जल्दी ही लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। दरअसल नगर पालिका द्वारा शहर के नजदीक हनुमान टेकरी के समीप एक आधुनिक गोशाला का निर्माण कराने की तैयारी की जा रही है। करीब एक करोड़ रुपए की लागत से 20 बीघा जमीन में विकसित होने वाली गोशाला के लिए 18वीं नगर पालिका परिषद की होने वाली बैठक में प्रस्ताव रखने की तैयारी की जा रही है।

शहर नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र सिंह सलूजा द्वारा स्वच्छता, स्वास्थ्य और गो सेवा को अपनी प्राथमिकता में लिया है। उन्होंने अपने पदभार ग्रहण समारोह में भी इसका ऐलान किया था। इसके तहत आगामी 18 फरवरी को होने वाली नपा परिषद की पहली बैठक में प्रस्ताव लाया जाएगा। अब लोगों को 18 तारीख को होने वाली परिषद की पहली बैठक पर कई उम्मीदें है, क्योंकि इसमें कई ऐसे प्रस्ताव लाने की तैयारी चल रही है जो शहर के विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण होंगे।

शहर में सड़कों पर बैठने वाले आवारा मवेशी लड़ने लगते जिससे हादसे होते हैं। -भास्कर