सिंधु दर्शन का आधा खर्च उठाएगी सरकार
तीर्थदर्शन योजना की तर्ज पर अब प्रदेश सरकार सिंधु दर्शन यात्रा शुरू कर रही है। इसे लेकर धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग द्वारा नियम जारी कर दिए गए हैं। इसके मुताबिक यात्रा में होने वाले खर्च का 50 फीसदी (जो 10 हजार रुपए से ज्यादा नहीं होगा) सरकार वहन करेगी। जम्मू-कश्मीर के लद्दाख में होने वाले इस आयोजन के दौरान कई कार्यक्रम होते हैं। यह सिंधु नदी के किनारे आयोजित किया जाता है। पिछले एक दशक के दौरान इस आयोजन की ख्याति काफी ज्यादा हो चुकी है।
तीर्थ दर्शन योजना मूलत: उन बुजुर्गों के लिए है, जिनकी उम्र 60 साल या ज्यादा की है और जो आयकर दाता नहीं है। जबकि सिंधु दर्शन यात्रा के नियमों के मुताबिक यह बंधन नहीं होगा। - फाइल फोटो
सुविधा