26 हजार विद्यार्थी देंगे परीक्षा
पिछले साल के मुकाबले 2 हजार ज्यादा विद्यार्थी परीक्षा में होंगे शामिल
कार्यालयसंवाददाता|गुना
मार्चसे बोर्ड परीक्षाएं शुरू होंगी। इसकी तैयारी शुरू हो गई हैं। बोर्ड ने जिले में गोपनीय सामग्री भेज दी है। वहीं नकल रोकने को लेकर जिला स्तर ही विशेष इंतजाम करने को कहा गया है। बोर्ड परीक्षा में जिले में 26 हजार से ज्यादा परीक्षार्थी शामिल होंगे।
जिले में इन परीक्षाओं को लेकर इस बार 55 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षार्थियों की संख्या बढ़ने से केंद्र भी ज्यादा किए गए। गत वर्ष जिले में कुल 49 केंद्र थे। इस बार आधा दर्जन केंद्र और नए बनाए गए हैं। शिक्षा विभाग की निगरानी में बोर्ड परीक्षा आयोजित की जाएगी। शिक्षकों की ड्यूटी से लेकर केंद्रों पर मौजूद इंतजामों पर विभाग नजर रखेगा। इसके लिए पहले से ही अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। परीक्षा केंद्र पर मौजूद सुविधा से लेकर अन्य व्यवस्था की जानकारी यह अमला जुटाएगा। इसके बाद बोर्ड के निर्देशों के तहत वह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
7अप्रैल तक होंगी हायर सेकंडरी परीक्षा
हाईस्कूलपरीक्षा 2 मार्च से शुरू होकर 24 मार्च तक चलेंगी। इसके अलावा हायर सेकंडरी परीक्षा 3 मार्च से शुरू होकर 7 अप्रैल तक चलेंगी। इस अवधि में ही प्रायोगिक परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसकी तिथि अभी घोषित नहीं की गई है। छात्रों को इसकी जानकारी परीक्षा के दौरान ही दी जाएगी।
23और 24 को होगा वितरण : चुनाव को लेकर सकती है समस्याएं
बोर्डने निर्देश दिए हैं कि उत्कृष्ट विद्यालय से गोपनीय सामग्री का वितरण 23 और 24 फरवरी को होगा। पहले दिन ग्रामीण अंचल के परीक्षा केंद्रों की सामग्री वितरित की जाएगी। अगले दिन शहरी परीक्षा केंद्र की सामग्री बांटी जाएगी। हालांकि शिक्षा विभाग का कहना है कि 22 फरवरी को तीसरे चरण के पंचायत चुनाव होना है। इस वजह से ग्रामीण अंचल में सामग्री भेजने को लेकर दिक्कत सकती है। क्योंकि इस दिन वाहनों आदि को लेकर समस्या पैदा होगी। वहीं शिक्षा विभाग के अमले की ड्यूटी भी चुनावों में लगेगी।