पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसडीएम विवाद ने पकड़ा तूल 18 को हड़ताल की चेतावनी

एसडीएम विवाद ने पकड़ा तूल 18 को हड़ताल की चेतावनी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपानेता द्वारा राघौगढ़ एसडीएम के साथ कथित तौर पर अभद्रता करने का मामला सुलझने का नाम नहीं ले रहा है। मामला दर्ज होने के बाद अब अिधकारी-कर्मचारी उक्त नेता की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए हैं।

बुधवार को राज्य प्रशासनिक सेवा के सभी अिधकारियों, तहसीलदार राजस्व अमले ने जिला मुख्यालय पर एकत्रित होकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने उक्त विवाद को लेकर प्रांतव्यापी आंदोलन की चेतावनी भी दी है। संयुक्त मोर्चे का कहना है कि आरोपी नेता अब भी खुलेआम घूम रहा है। उसे गिरफ्तार तक नहीं किया गया है।

आजकाली पट्टी बांधेंगे और काम नहीं करेंगे

ज्ञापनमें कहा गया है कि उक्त घटना के विरोध में 12 फरवरी को सभी कर्मचारी काली पट्‌टी बांधकर विरोध जताएंगे। यही नहीं दिनभर वे विरोध जताते हुए कोई काम भी नहीं करेंगे। इसके बावजूद अगर कार्रवाई नहीं की जाती है तो 18 पुरवरी को प्रांत व्यापी आंदोलन किया जाएगा। इस दिन जिले के सभी कार्यालय बंद रखे जाएंगे।

कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए अिधकारी-कर्मचारी संयुक्त मोर्चे के पदाधिकारी। बुधवार को ज्ञापन देने पहुंचे कर्मचारी अिधकारी करीब आधे घंटे तक कलेक्टर के आने का इंतजार करते रहे और बाद में उन्होंने ज्ञापन सौंपा। - भास्कर