पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अंतिम दर्शन के चबूतरा निर्माण को लेकर विवाद

अंतिम दर्शन के चबूतरा निर्माण को लेकर विवाद

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुना| वार्डक्रमांक 11 में अंतिम दर्शन के चबूतरे के निर्माण को लेकर विवाद की स्थिति पैदा हो गई। वार्ड के पार्षद खालिद बंटी का कहना है कि चबूतरा गलत जगह बनाया जा रहा है। इस स्थल पर होली अन्य धार्मिक आयोजन किए जाते हैं। उनका कहना है कि जब वह कार्य रुकवाने नपा अध्यक्ष के पास गए तो उन्होंने बदतमीजी की।

नोटिसदिया तो खड़ा किया विवाद

वहींनपा अध्यक्ष राजेंद्र सिंह सलूजा का कहना है कि मैने कोई बदतमीजी नहीं की है। पार्षद के परिजनों ने कई वर्षों से कांजी हाउस पर कब्जा जमा रखा था। वह यहां अपने टैंट हाउस का सामान रखते हैं। लोगों की शिकायत पर कांजी हाउस खाली कराने के लिए नोटिस दिया था। इसी वजह से पार्षद कार्य रुकवाकर विवाद पैदा कर रहे हैं।