पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंचायत चुनाव : तीसरे चरण की वोटिंग के लिए मतदान दलों का प्रशिक्षण आज

पंचायत चुनाव : तीसरे चरण की वोटिंग के लिए मतदान दलों का प्रशिक्षण आज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुना|त्रिस्तरीय पंचायतनिर्वाचन 2014- 15 के दौरान तीसरे चरण में बमोरी और चांचौड़ा जनपद पंचायत के मतदान दलों का प्रशिक्षण 12 फरवरी को होगा। जनपद बमोरी का प्रशिक्षण पीजी कॉलेज गुना और जनपद चांचौड़ा का प्रशिक्षण शासकीय उत्कृष्ट उमावि बीनागंज में होगा। प्रशिक्षण दोपहर 2 से शाम पांच बजे तक चलेगा। इसमें मतदान और मतगणना संबंधी आवश्यक प्रपत्र एवं निर्देशों की जानकारी दी जाएगी। बमोरी जनपद के मास्टर ट्रेनर्स डॉ. निरंजन श्रोत्रिय, डॉ. मनोज किरोरिया, डा. सतीश चतुर्वेदी, डॉ. विष्णु श्रीवास्तव होंगे। अतिरिक्त में डॉ. ललित नामदेव रहेंगे। वहीं चांचौड़ा जनपद के मास्टर ट्रेनर डॉ. आरपी मीणा सुरेश श्रीवास्तव, सजीश चंद्र गुप्ता प्राचार्य पटोदी, मनोज व्यास वरिष्ठ अध्यापक बीनागंज रहेंगे। अतिरिक्त में सुरेश श्रीवास्तव वरिष्ठ अध्यापक रहेंगे।