खाली प्लाट बने मच्छरों का घर
गुना| विंध्याचलकालोनी में खाली पड़े प्लॉटों में पानी भर रहा है। इसके चलते कालोनी के लोग मच्छरों से परेशान हैं। खाली पड़े प्लॉटों में पानी भरने के मामले में नगर पालिका संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई कर सकती है। उसे नोटिस जारी किया जा सकता है। पर ज्यादातर मामलों में ऐसा नहीं हो पाता। स्थानीय लोगों का कहना है कि पूरी कालोनी में कहीं भी ड्रेनेज सिस्टम नहीं है। इसके कारण घरों का पानी खाली जगहों पर एकत्रित होता रहता है। इसके चलते ही समस्या विकराल रूप धारण करती जा रही है।