संयुक्त संचालक ने की मंडियों की समीक्षा
मार्चमाह तक जो लक्ष्य आप को दिया है उसको हर हाल में पूरा करना जरूरी है। इसके लिए योजना बनाकर आप लोग लक्ष्य प्राप्ति के लिए जुट जाएं। उक्त निर्देश कृषि उपज मंडी समिति के ग्वालियर से आए संयुक्त संचालक एचआर लारिया ने तीन जिलों के मंडी सचिवों को मासिक बैठक के दौरान दिए। बैठक में संयुक्त संचालक श्री लारिया ने मंडी सचिवों को निर्देश दिए कि मंडी के अंदर संचालित होने वाले सभी प्रतिष्ठानों को लगातार चेक किया जाए। उन्होंने कहा कि मंडी में अवैध परिवहन का निरीक्षण कर उस पर रोक लगाई जाए। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति मंडी के बाहर खरीदी या बिक्री कर रहे हैं उन पर भी कार्रवाई की जाए।
मंडी बैठक के बाद निरीक्षण करते हुए संयुक्त संचालक श्री लारिया।
निरीक्षण