पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रेन के अंदर मोबाइल चुराते पकड़ा

ट्रेन के अंदर मोबाइल चुराते पकड़ा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आरपीएफ को जब चोर सौंपा तो उसने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया

कार्यालयसंवाददाता|अशोकनगर

बुधवारको सुबह बीना से गुना जाने वाली ट्रेन में एक युवक को रंगे हाथों मोबाइल चुराते हुए यात्रियों ने पकड़ लिया। अशोकनगर स्टेशन पर ट्रेन पहुंचने के बाद यात्री उक्त चोर को लेकर आरपीएफ थाने पहुंचे जहां आरपीएफ स्टॉफ द्वारा चोरी के मामले को स्वयं के कार्य से अलग बताते हुए मामले की शिकायत जीआरपीएफ थाने में करने को कहा। इसके बाद करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद मोबाइल चोर को लोग सिटी कोतवाली ले गए।

पूरे मामले की जानकारी देते हुए मुंगावली से अशोकनगर रहे मुंशीलाल शर्मा पिता भुजवल सिंह ने बताया कि गुन्हेरू बामौरी पर राजकुमार अहिरवार निवासी विदिशा रोड अशोकनगर ने उनकी जेब से मोबाइल निकालकर भागा। तभी बोगी में बैठे अन्य यात्रियों की मदद से उसे पकड़ लिया गया। बाद में अशोकनगर स्टेशन पहुंचने पर चोर को लेकर आरपीएफ थाने लेकर पहुंचे। लेकिन थाने के स्टाफ ने आरोपी को अपने नहीं पकड़ा। इससे यात्री नाराज हो गए। वह आरोपी को सिटी कोतवाली लेकर पहुंचे।

जीआरपीका नहीं है थाना: उल्लेखनीयहै कि अशोकनगर स्टेशन पर जीआरपी का थाना नहीं होने से इस तरह की वारदात होती हैं। इससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ती है। अगर स्टेशन या फिर ट्रेन में चोरी की वारदात होती है तो इसकी शिकायत गुना जीआरपी थाने में दर्ज कराना पड़ती है। ऐसे में कई यात्री जो लंबा सफर करते हैं, वह इस समस्या के चलते उल्लेखनीय है कि यात्री कई घटनाओं की शिकायत नहीं करा पाते। स्टेशनों पर आए दिन मोबाइल और पर्स चोरी की घटनाओं में इजाफा हो रहा है।

आरपीएफ थाने के बाहर पकड़े गए चोर को ले जाते यात्री