लोकल स्तर पर हो चयन
नगरीयनिकाय चुनाव में कांग्रेस की टीम बनना चाहिए। प्रत्याशियों का चयन स्थानीय स्तर पर किया जाए। इस संबंध में मेरी प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव से भी बात हुई है। कि निकाय चुनाव में प्रदेश, जिला और ब्लॉक स्तर पर ही मामला निबटाया जाए। भोपाल और दिल्ली तक प्रकरण जाएं। यह बात क्षेत्रीय सांसद और कांग्रेस प्रवक्ता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को सर्किट हाउस में कही। श्री सिंधिया ने कहा कि मजबूत पकड़ वाले स्थानीय प्रत्याशी को ही टिकट दिया जाएगा। श्री सिंधिया ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि इस समय कानून व्यवस्था का मुद्दा बन रहा है। अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं। किसानों को फसल बीमा, मुआवजा नहीं मिला और अब सूखे की स्थिति फिर निर्मित होने लगी है। श्री सिंधिया ने कहा कि प्रदेश में वित्तीय संकट कुप्रबंधन का परिणाम है। कई सालों की नीति नियमों के कारण यह संकट बढ़ा है। केंद्र सरकार पर तीखे प्रहार करते हुए श्री सिंधिया ने कहा कि 100 दिन में केवल महंगाई बढ़ी है। सीमाओं पर आक्रमण हो रहा है और सरकार उन्हीं देशों के राष्ट्र प्रमुखों को बुला रही है। अपने दो दिनी दौरे पर आए श्री सिंधिया ने कई कार्यक्रमों में शिरकत की। वह डा. जीसी जैन के घर भी शोक संवेदनाएं व्यक्त करने पहुंचे। डा. जैन की प|ी की घर में घुसकर हत्या कर दी थी। पुलिस आज तक सुराग नहीं लगा पाई। इसके अलावा वह जगदीश कॉलोनी में भी शोक संवेदनाएं व्यक्त करने पहुंचे।
गुना| एमपीसीए चेयनमेन निर्वाचित होने पर सिंधिया का स्वागत।
मकरावदा में बैठक आज :
बमोरीविधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक क्षेत्रीय सांसद श्री सिंधिया के सानिध्य में मंगलवार को होगी। श्री सिंधिया सुबह 10 बजे गुना से रवाना होकर मकरावदा पहुंचेंगे। यहां से दोपहर 2 बजे ग्वालियर के लिए रवाना हो जाएंगे। इसके पहले सोमवार को श्री सिंधया ने कांग्रेस भवन में गुना विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ली। जिसमें उन्होंने सुझाव दिया कि कार्यकर्ता जनता की समस्याओं के लिए आवाज उठाएं यदि सुनवाई नहीं हो तो आंदोलन करें। बैठक में सरपंच, जनपद, जिला पंचायत सदस्य, पार्षद सहित जनप्रतिनिधि, पोलिंग और सेक्टर एजेंट शामिल हुए। इसके बाद श्री सिंधिया ने कार्यकर्ताओं के साथ नीचे बैठकर ही भोजन किया।
जिलाक्रिकेट एसोसिएशन ने किया स्वागत :
निर्विरोधरूप से