- Hindi News
- जहरखुरानी मामले की जांच निजामुद्दीन में होगी
जहरखुरानी मामले की जांच निजामुद्दीन में होगी
ट्रेनमें हुई जहरखुरानी मामले की जांच- पड़ताल निजामुद्दीन में होगी। युवक ने पूछताछ में घटना स्थल चंडीगढ़ बताया है। इस वजह से जीआरपी केस डायरी निजामउद्दीन जीआरपी को भेज रही है।
जीआरपी अधिकारी रामपाल सिंह परिहार ने बताया कि चंडीगढ़- इंदौर ट्रेन में 27 सितंबर को एक युवक बेहोशी की हालत में मिला था। उसके होश में आने की वजह से कोई खास जानकारी नहीं मिल पा रही थी। युवक की तबीयत में काफी सुधार हुआ। फरियादी आगरा निवासी त्रिलोकचंद ने बताया कि वह निजामउद्दीन रेलवे स्टेशन से यात्रा के लिए ट्रेन में बैठा था। स्टेशन पर ही चार युवकों ने दोस्ती कर ली। आरोपी और फरियादी युवक पीछे की बोगी में बैठ गए। आरोपियों ने युवक को अपने विश्वास में ले लिया। इसके बाद उन्हें खाने के लिए बिस्कुट दिए। इनके खाने के बाद ही युवक बेहोश हो गया। गुना में जीआरपी को युवक बेहोश मिला। आरोपी युवक के पास नकदी 35 हजार, दो सोने की अंगूठी, एक चेन ले गए। इनकी कीमत 1 लाख 17 हजार रुपए है।
निजामुद्दीनजीआरपी को दी सूचना
जीआरपीने इस घटना की सूचना निजामउद्दीन जीआरपी को दी है। इस मामले की छानबीन की चंडीगढ़ में की जाएगी। सूचना के बाद ही निजामउद्दीन जीआरपी ने संदिग्धों से पूछताछ शुरू कर दी है।