पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आखिर शुरू हुआ हाईवे का पेचवर्क

आखिर शुरू हुआ हाईवे का पेचवर्क

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विभाग के रीजनल आफिस की टीम ने लिया पेचवर्क का जायजा

कार्यालयसंवाददाता| गुना

बेहदघटिया स्तर के पेचवर्क की वजह से बारिश में बुरी तरह से उखड़कर छलनी हुए हाईवे की आवन आखिरकार शुरू हो गई है। एनएचएआई द्वारा एबी रोड का पेचवर्क रविवार से शुरू कर दिया गया था। इसकी शुरुआत गुना से ब्यावरा के बीच तीन स्थानों पर एक साथ की गई है ताकि काम जल्द से जल्द पूरा हो सके। हालांकि यह पेचवर्क अचानक इसलिए आरंभ किया गया है, क्योंकि एनएचएआई के आरओ (रीजनल आफिस) से टीम निरीक्षण के लिए आई है। टीम ने सोमवार को गुना के ब्यावरा के बीच आरंभ हुए पेचवर्क की स्थिति का जायजालेकर पेचवर्क की गुणवत्ता जांची।

एनएचएआई (नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया) ने ठेका कंपनी श्री कंट्रेक्शन कंपनी इंदौर ने गुना से ब्यावरा के बीच तीन स्थानों पर पेचवर्क का काम शुरू किया है। इसमें एक भरसूला पुलिया के पास और दूसरा आवन से खटकिया के बीच होना बताया जा रहा है। जबकि एक बीनागंज से ब्यावरा के मध्य राजगढ़ जिले में काम चल रहा है। हालांकि कंपनी द्वारा जो काम शुरू किया गया है उसमें भी गुणवत्ता की खामी बरती जा रही है। ऐसे में इसके जल्दी ही फिर से उखड़कर खराब होने की स्थिति बनने की आशंकाएं हैं।

ऐसेहो रहा पेचवर्क

एबीरोड पर पेचवर्क के नाम पर सिर्फ औपचारिकता पूरी की जा रही है। बीते दो दिन से चल रहे पेचवर्क के दौरान आवन के नाम पर बड़े- बड़े गड्ढों में गिट्टी चुरी मिला हुआ मलबा डालकर खाना पूर्ति कर दी गई। उसके ऊपर हल्के डामर मिक्स मोटी गिट्टी बिछाई जा रही है। स्थिति यह है कि रविवार को जिन बड़े गड्ढों में नीचे मोटी गिट्टी चुरी डाली गई थी उसी के ऊपर सोमवार को डामर मिक्स मोटी गिट्टी बिछा दी गई। ऐसे में अब यदि थोड़ी ही बारिश होती है तो फिर से इसके उखड़कर गड्ढों में बदले की आशंकाएं प्रबल होगी। हालांकि एनएचएआई के अधिकारियों का कहना है कि डामर मिक्स जो मोटी गिट्टी बिछाई गई है उसके ऊपर बारीक लेयर और बाद में कराई जाने की बात कह रहे हैं, लेकिन यह कब तक होगी इसे लेकर उनके पास भी कोई स्पष्ट जवाब नहीं है।

^गुना से ब्यावरा के बीच तीन स्थानों पर एक काम काम शुरू कराया गया है। एक ब्यावरा के पास, दूसरा खटकिया से आवान के बीच और तीसरा रुठियाई से जेपी कॉलेज के बीच काम शुरू कराया है। आरओ से टीम आई है। मैं अभी साइड पर टीम के साथ ही हूं। ठेकेदार काम करने में