जारी है छुटपुट बारिश
गुना| पिछलेतीन-चार दिन से दोपहर बाद छुटपुट बारिश हो रही है। दोपहर तीन-चार बजे तक धूप खिली रहती है और उसके बाद अचानक मौसम में बदलाव जाता है। बादल छाने लगते हैं और तेज बौछारों के साथ पानी बरसने लगता है। हालांकि यह बारिश बहुत ज्यादा देर तक कायम नहीं रहती, लेकिन बिना छाते के सड़क पर जा रहे लोग भीग जरूर जाते हैं।