टेकरी को पॉलीथिन मुक्त बनाने की पहल
टेकरी को पॉलीथिन मुक्त बनाने की पहल
गुना| सामाजिककार्यकर्ताओं ने हनुमान टेकरी को पॉलीथिन मुक्त बनाने की पहल शुरू कर दी है। इसके तहत मंदिर के बाहर प्रसार बेचने वालों को कपड़े के बने हुए थैले वितरित किए जा रहे हैं। मंगलवार को मानव सेवा समिति से जुड़े हुए कार्यकर्ताओं ने इनका वितरण किया। इस मौके पर विजय उप्पल, श्रवण एबट आिद मौजूद थे। समिति ने शहर को पॉलिथिन मुक्त बनाने का बीड़ा उठाया है। अगले चरण में सब्जी मंडी में यह अिभयान चलेगा।
किसानसम्मेलन आज प्रभारी मंत्री आएंगे
गुना| दशहरामैदान पर बुधवार को आयोजित होने वाले किसान सम्मेलन में प्रभारी मंत्री गोपाल भार्गव मौजूद रहेंगे। इस मौके पर वे फसल बीमा राशि का भुगतान करने के साथ किसानों को प्रमाणपत्र भी वितरित करेंगे। राशि संबंधित किसानों के खातों में सीधे जमा होगी।
गुमाश्ताकानून के तहत सख्ती
गुना| श्रमविभाग ने गुमाश्ता कानून के तहत सख्ती शुरू कर दी है। इसके तहत शहर में रात 8 बजे बाजार बंद कराने के लिए विभाग प्रयास कर रहा है। कई दुकानदारों पर पिछले दिनों कार्रवाई भी की गई। हालांकि मंगलवार को बाजार बंद किया जाना चाहिए, लेकिन शहर में ज्यादातर दुकानें खुली रहती है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कानून के तहत रात 8 बजे दुकान बंद होनी चाहिए।