पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हेलमेट होता तो बच जाती जान

हेलमेट होता तो बच जाती जान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
काशहेलमेट पहने होता सलमान की जान बच जाती थी। वह तेजी से बाइक चला रहा था। हम मना भी कर रहे थे। अचानक तेज धमाके के साथ बाइक ट्रक से जा टकराई। सलमान के सिर में चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर सवार युवक ने पूरी घटना बताई।

कैंट थाना क्षेत्र के बिलोनिया के पास सोमवार रात यह घटना हुई। बताया जाता है कि पुरानी छावनी निवासी सलमान खान, उसका भाई मादर खान एवं एक अन्य साथी हनीफ खान बदरवास से लौट रहे थे।

तीनलोग सवार थे

यहतीनों लोग बाइक पर सवार थे। सलमान बाइक चला रहा था। अचानक बिलोनिया के पास बाइक ट्रक से जा टकराई। घटना में सलमान की मौत हो गई। वहीं बाइक पर सवार दो अन्य लोग घायल हो गए। मादर के भी सिर में गंभीर चोट आई है। उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने ट्रक चालक पर मामला दर्ज कर लिया है।

तेजथी रफ्तार बाइक

हनीफने बताया कि सलमान तेजी से बाइक चला रहा था। हमने मना भी किया था। लेकिन बात नहीं मानी। ट्रक की रफ्तार भी तेज थी। वह भी बेकाबू हो गया था। इसी दौरान हादसा हुआ।

शहदनिकालने गए थे

तीनोंयुवक बदरवास में शहद तोड़ने गए थे। वह से लौटते समय हादसे का शिकार हो गए। एंबुलेंस 108 का स्टाफ मौके पर पहुंचा और घायलों को जिला अस्पताल लेकर आया।