मुिक्तधाम में हंगामा
फांसी पर लटका मिला था युवक का शव, अंतिम संस्कार से किया इंकार
पीएम रिपोर्ट के बाद अगली कार्रवाई
कार्यालयसंवाददाता|गुना
सोमवारको गोकुल सिंह चक स्थित एक मकान में फांसी पर लटकी मिली युवक की लाश के मामले में रात को नया विवाद खड़ा हो गया। देर शाम को युवक के परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया। उनका कहना था कि पुलिस पहले ऊमरी चौकी प्रभारी पर हत्या का मामला दर्ज करे।
19 वर्षीय दुष्यंत पिता मानसिंह परिहार का शव एक मकान में रविवार रात को फंदे पर लटका हुआ मिला था। उसका शव सोमवार सुबह अस्पताल पहुंचा गया। युवक की मां अंजली का आरोप है कि उनके बेटे की हत्या की गई है। उन्होंने ऊमरी चौकी प्रभारी को इसके लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार बताया।
रात को करीब 8 बजे जब उसका शव अंतिम संस्कार के लिए मुक्तिधाम लाया गया। तब परिजनों ने कहा कि जब तक चौकी प्रभारी पर मामला दर्ज नहीं होता, तब तक अंतिम संस्कार नहीं होगा। इसके बाद हंगामे की स्थिति बन गई। मौके पर मौजृूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें समझाने की कोशिश की। लेकिन वे नहीं माने। आखिरकार सूचना मिलने पर सीएसपी लवली सोनी मौके पर पहुंची। उन्होंने काफी देर तक परिजनों को समझाया और आश्वासन दिया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हो गए। करीब डेढ़ घंटे के गतिरोध के बाद मामला सुलझ गया।
गुना| हंगामेके बाद सीएसपी लवली सोनी मुक्तिधाम पहुंची और उन्होंने परिजनों को समझाइश दी। इसके बाद वे अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुए।
क्या है चौकी प्रभारी का पेंच
तीनसाल पहले बूढ़े बालाजी में सरेआम एक युवक की हत्या हुई थी। उक्त युवक ऊमरी चौकी प्रभारी का बेटा। इस घटनाक्रम की वजह प्रेम प्रसंग था, जिसकी एक अहम कड़ी प्रिया परिहार नामक एक युवती थी। दर्जनों लोगों के सामाने की गई इस हत्या के दौरान उसके मौके पर मौजूद होने के आरोप हैं। उसके अलावा दुष्यंत और एक अन्य युवक शिवम पर भी इस हत्याकांड में शामिल होने के आरोप हैं। यही वजह है कि महिला द्वारा थाना प्रभारी पर आरोप लगाए जा रहे हैं।