राज्यस्तरीय जूडो में गुना ने 6 पदक जीते
राज्यस्तरीय जूडो में गुना ने 6 पदक जीते
गुना| जबलपुरमें हुई राज्य स्तरीय सब जूनियर जूड़ाे प्रतियोगिता में गुना के खिलाड़ियों ने 2 रजत 4 कांस्य पदक जीते। जिला जूड़ो एसोसिएशन के सचिव सुनील शर्मा ने बताया कि इसमें आशी गोयल आदित्य चौहान ने रजत पदक जीते। वहीं श्रेया शर्मा, रितु रजक, कुशाग्र राजपूत और विशाल जाट ने कांस्य जीता। इस टीम में तकनीकी अधिकारी के रूप में गौरव चौहान और मैनेजर के रूप में श्वेता सक्सेना भी मौजूद थीं।
राष्ट्रीयप्रतियोगिता में हिमांक का चयन
गुना| हिमाचलप्रदेश में होने वाली नवोदय विद्यालयों की राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में गुना के हिमांक का चयन क्रिकेट टीम के लिए हुआ है। प्राचार्य एचएस रेगर ने बताया कि हाल ही में रीवा में हुई क्षेत्रीय स्तर की प्रतियोगिता में तीन प्रदेशों के 98 विद्यालयों के छात्रों ने हिस्सा लिया था। इसमें शानदार प्रदर्शन के लिए हिमांक सूर्याम का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ। अगस्त में वििभन्न संकुल स्तरीय प्रतियोगिताओं में विद्यालय के कुल 25 छात्र-छात्राओं का चयन विभिन्न खेलों में हुआ। इस सफलता के लिए डॉ. बीएस गुप्ता, डी उपाध्याय, एमपी शिवहरे, सीमा सिंह, प्रकाश शर्मा, आरडी द्विवेदी, योगेश नागर, दीपक दुबे, मनीष हरदेनिया, धर्मेंद्र रिछारिया, आरसी पुष्पद, विकास चौहान, प्रशांत चंसोरिया आदि शिक्षकों ने खुशी जताई है।