पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • थाना प्रभारी के खिलाफ दिया ज्ञापन

थाना प्रभारी के खिलाफ दिया ज्ञापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुना| सिरसीक्षेत्र के ग्रामीण थाना प्रभारी के खिलाफ लामबंद हो गए हैं। उन्होंने एसपी से लिखित शिकायत करते हुए थाना प्रभारी केएस परमार पर राजनैतिक दबाव में झूठे प्रकरण दर्ज करने के आरोप लगाए हैं। इसमें कहा है कि फरियादी इंद्रभान सिंह पुत्र बुंदेलसिंह यादव ने बताया कि रामसिंह आदिवासी उसके साथ कई दिनों से अभद्रता कर रहा था। इसकी शिकायत उनके पिता ने सिरसी थाने में दो बार की, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। आरोप है कि 13 सितंबर को फिर से संबंधित व्यक्ति ने गालियां दी। इस पर थाना प्रभारी ने हमारी सुनवाई करने की बजाए दूसरे पक्ष की शिकायत पर इंद्रभान सिंह, पहलवान और वीरेंद्र आदि के खिलाफ झूठा मामला दर्ज कर लिया है। एसपी पीएस विष्ट से पूरे मामले की जांच कराने की मांग की गई है।