बारिश में बढ़े त्वचा संबंधी रोग
गुना| इनदिनों शहर में त्वचा संबंधी बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। हर दूसरे व्यक्ति को छाजन, खुजली की शिकायत है। बारिश में जमा हुए पानी के प्रति सचेत रहने की वजह से यह बीमारी फैल रही है। चर्म रोग के बारे में जानकारी देते हुए डा. रागनी चौधरी ने बताया कि इन दिनों रोजाना ही बढ़ी संख्या में चर्म रोग के मरीज रहे हैं। श्री चौधरी ने बताया कि सड़क और गड्ढों में भरे पानी से सावधानी रखी जाना बहुत जरूरी है। डा. चौधरी के मुताबिक बारिश थमते ही सड़क पर धूल उड़ना शुरू हो जाती है। जो विभिन्न रोगों के लिए जिम्मेदार है। इसके अलावा फास्ट फूड भी त्वचा रोगों का कारण बन रहे हैं। चेहरे पर सफेद दाग के अब तक 100 से अधिक मामले चुके हैं। यह फास्टफूड और पेट संबंधी रोग बढ़ने की वजह से हो रहा है। इसलिए बारिश के इस मौसम में खानपान में भी सावधानी बरतना होगी।