पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हिंदी के प्रचार के लिए एनएफएल में होगा प्रतियोगिताओं का आयोजन

हिंदी के प्रचार के लिए एनएफएल में होगा प्रतियोगिताओं का आयोजन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एनएफएल में हिंदी पखवाड़ा शुरू

निजसंवाददाता | विजयपुर

एनएफएलविजयपुर में हिंदी पखवाड़ा मनाया जा रहा है। मानव संसाधन विकास विभाग के सम्मेलन कक्ष में समारोह के साथ इसकी शुरुआत हुई। समारोह में प्रभारी वरिष्ठ प्रबंधक कार्मिक एवं प्रशासन

एके नारंग ने कंपनी की अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नीरू अबरोल द्वारा जारी अपील का वाचन किया। वार्षिक कार्यक्रम में निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति के लिए सभी से ज्यादा से ज्यादा कामकाज हिंदी में करने के लिए कहा। मुख्य अतिथि प्रभारी महाप्रबंधक एके लाहिरी ने कहा कि इलेक्ट्रानिक मीडिया ने हिंदी के प्रचार प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। सरल हिंदी का प्रयोग करने से हिंदी और तेजी से आगे बढे़गी। समारोह में महाप्रबंधक वित्त एवं लेखा डीपी सिंह, एम्पलाइज यूनियन अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह भोज, आफिसर्स एसोसिएशन अध्यक्ष एसके सिंह, एससी एवं एसटी कर्मचारी कल्याण संघ अध्यक्ष रामभरोसे भील, वरिष्ठ सहायक प्रबंधक हिंदी विजय कुमार जैन सहित अन्य मौजूद थे।