बकरी चराने गई महिला से जंगल में ज्यादती
गुना | म्यानाथाने के अंतर्गत एक महिला के साथ ज्यादती का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। चौकी गांव के पास एक महिला मंगलवार को जंगल में बकरी चराने गई थी। वहीं आरोपी रामवीर गुर्जर ने उसे पकड़ लिया और मारपीट की। इसके बाद उसने उसके साथ ज्यादती की। बाद में वह भाग निकला। घर लौटकर महिला ने इसकी जानकारी अपने परिजनेां को दी। मामले की रिपाेर्ट किए जाने पर पुलिस आरोपी की तलाश शुरू कर दी। थाना प्रभारी बीपी चौहान ने बताया कि आरोपी को पकड़ लिया गया है।