कंप्यूटर नॉलेज से लैस हुए 1310 कर्मचारी
गुना| जिलेके 55 विभागों के 1310 कर्मचारियों को कंप्यूटर नॉलेज दी जा चुकी है। मप्र शासन द्वारा स्थापित क्षेत्रीय क्षमता संवर्धन केंद्र ने जून 2014 से अब तक अलग-अलग बैच में इन कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी है। वरिष्ठ प्रशिक्षक सोनेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि गुना के सहित सिर्फ 15 जिलों में ऐसे केंद्र स्थापित किए गए हैं। पर इनके अच्छे अनुभवों को देखते हुए अब प्रदेश के सभी जिलोंे में यह केंद्र बनाए जाएंगे। इन केंद्रों पर यूनिकोड, इंटरनेट, ईमेल, बेसिक कंप्यूटर एमएस ऑफिस आिद का प्रशिक्षण कर्मचारियों को िदया जाता है।