विद्यार्थियों को बताए यातायात के नियम
रविवारको बजरंगगढ़ स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत कार्यक्रम हुआ। छात्र और छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। इसमें विशिष्ट अतिथि यातायात थाना प्रभारी रविकांत शुक्ला ने यातायात नियमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हमें हमेशा दुपहिया वाहन को चलाते समय हेलमेट का इस्तेमाल करना चाहिए। वाहन चलाते समय हमेशा सभी जरूरी दस्तावेजों को अपने पास रखकर ही वाहन का प्रयोग करें। मुख्य अतिथि मानवेंद्र सिंह ने कार्यक्रम में जानकारी देते हुए कहा कि दुनिया में होने वाली दुर्घटनाओं को 65 फीसदी भारत से होता है। इसलिए हमें नियमों का पालन कर, इन होने वाली परेशानियों से बचना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान छात्र छात्राओं ने भी ट्रैफिक डीएसपी श्री सिंह से यातायात के संबंध में कई सवाल किए, जिनके उन्होंने सहजता से उत्तर दिए। अध्यक्षता कर रहे संस्था प्राचार्य एचएस रेंगर ने बताया कि किस तरह यातायात कर्मी मेहनत से हत सभी की सुरक्षा का प्रयास करते हैं।
उसी तरह हमें भी चाहिए कि हम जागरूक होकर उनके द्वारा बताए सभी नियमों का पालन करें। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के सामने दीप जलाकर पुष्प अर्पित कर की गई। संचालन प्रशांत चंसोरिया ने किया। आभार मनीष हरदैनियां ने माना। इस मौके पर डॉ. बीएस गुप्ता, सीमा सिंह, एमपी शिवहरे, प्रकाश शर्मा, आरपी शर्मा, धर्मेंद्र रिछारिया, दीपक दुबे, बीएस कुशवाह, योगेश नागर, रुचि सिंह, मनोरमा रानी, सुमित्रा कुमारी, विशांत वर्मा, राकेश लाखीवाल, एम बालाजी सहित बड़ी संख्या में छात्र और छात्राएं मौजूद थीं।