पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कथा की तैयारियों को लेकर बैठक

कथा की तैयारियों को लेकर बैठक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अशोकनगर| नगरमें राष्ट्रीय संत श्री कमल किशोर जी नागर के श्रीमुख से 2 से 8 जनवरी को श्रीमद भागवत कथा का आयोजन होना है।

कथा की तैयारियों को लेकर रविवार को जगदीश प्रसाद गुप्ता के निवास पर एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कथा के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। सनातन धर्म के अनुयायी बैठक में बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि कथा स्वामी गार्डन के पास बरखेड़ी गुना रोड पर दोपहर 12 से 3 बजे तक होगी। बैठक में जगदीश शर्मा, सुनील गुप्ता, हरवंश जुनेजा, भानुसिंह रघुवंशी, विश्वनाथ सिंह रघुवंशी, शिवा, मोनू शर्मा, दीवान सिंह यादव, पुरुषोत्तम शर्मा, हरिओम शर्मा, सुरेश अग्रवाल, माधोसिंह रघुवंशी आदि उपस्थित रहे।