- Hindi News
- अगले माह से ई टोल; बूथ पर बिना वाहन रुके कटेगा टैक्स
अगले माह से ई-टोल; बूथ पर बिना वाहन रुके कटेगा टैक्स
अगलेमहीने से देश के सभी नेशनल हाइवे पर इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ईटीसी) शुरू हो जाएगा। यानी टोल पर बिना रुके सिर्फ एक टैग के जरिए आपका टैक्स कट जाएगा। मार्च अंत तक सभी टोल प्लाजा पर ई-टोल कलेक्शन का काम शुरू हो जाएगा।
केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने मार्च से देश के सभी नेशनल हाइवे पर ई-टोल कलेक्शन शुरू करने के निर्देश दे रखे हैं। एनएचएआई के डीजीएम हरीश शर्मा के अनुसार राजस्थान के सभी टोल प्लाजा अगले माह तक ईटीसी से जोड़ दिए जाएंगे।
फास्ट टैग कैसे मिलेगा : आईसीआईसीआई,एक्सिस बैंक की शाखाओं में मिलेंगे। टोल प्लाजा और ग्राहक सेवा केंद्रों पर भी। रीचार्ज कराना होगा।
टोल कटने की जानकारी कैसे मिलेगी?
{मोबाइल पर मैसेज आएगा। बिना फास्ट टैग लगा वाहन अगर टोल वाली लाइन में आया तो दोगुना टोल लगेगा।
{वाहन पर लगे फास्ट टैग को रीड कर लेगा इलेक्ट्रॉनिक लेन।
{ वाहन पर लगे फास्ट टैग को रीड कर लेगा इलेक्ट्रॉनिक लेन।
दो बड़े फायदे
1.दसमिनट बचेंगे हर बूथ पर, करीब 87 हजार करोड़ रु. का ईंधन बचेगा।
2.ई-टोलकी लाइन अलग होगी।