- Hindi News
- बोहरा मस्जिद में हुआ प्रवचन का सीधा प्रसारण
बोहरा मस्जिद में हुआ प्रवचन का सीधा प्रसारण
गुना| शियादाऊदी बोहरा समाज के 52वे धर्मगुरु हिज़ होलिनेस सैय्यदना मोहम्मद बुरहानुद्दीन का 104वां जन्मदिवस सोमवार को हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर समाज ने स्वच्छता को लेकर अिभयान आरंभ करने का फैसला किया।
देशभर में 500 गांव शहर एवं कस्बों का चयन किया था। जहां मस्जिद और काम्पलेक्स कम्युनिटी हाल और उसके आसपास की सफाई और स्वच्छता का जिम्मा कमेटी मेंम्बर्स ने स्थानीय नगरपालिका के सहयोग से संभाला है।
इस दौरान बोहरा मस्जिद में कई धार्मिक आयोजन हुए। धर्म गुरु के सुपुत्र और 53वे दाई सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन ने इस मौके पर समाज के लोगों को उदयपुर से धार्मिक संदेश दिया। इसका सीधा प्रसारण किया गया था। इससे सुनने के लिए अमेरिका, ब्रिटेन , कनाडा, फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया, स्वीडन चीन इजिप्ट जापान सहित लगभग 23 देशों से उनके अनुयायी उदयपुर पहुंचे थे। गुना से भी कई लोग उदयपुर गए थे। गुना स्थित बोहरा मस्जिद में भी समाज बंधुओं द्वारा प्रोजेक्टर द्वारा आमिल साहब शेख नोमान कोठारी की सदारत में संदेश सुना गया।