नकल मिलने पर तहसील में हंगामा
भूमिसंबंधित दस्तावेज की नकल मिलने से परेशान आवेदक ने एसडीएम कार्यालय में तालाबंदी की चेतावनी दे दी। एसडीएम कार्यालय के बाहर सुरक्षा को लेकर पुलिस बल तैनात किया गया। आवेदक आनंद राठौर पिछले कई दिनों से एसडीएम द्वारा सुनाए गए एक फैसले की नकल को लेकर परेशान हो रहा है। उसे कार्यालय से कोई जानकारी नहीं दी जा रही है। इसी समस्या को लेकर वह अपर कलेक्टर नियाज अहमद खान से मिला था।
अपर कलेक्टर 6 फरवरी को एक पत्र भेजा था। इसमें कहा था कि आप नकल संबंधित जानकारी के लिए एसडीएम से संपर्क करें। वहीं एसडीएम को भी निर्देश दिए थे कि आवेदक को सुना जाकर उसे नियमानुसार नकल प्रदाय की जाए। इसी आदेश को लेकर आवेदक एसडीएम कार्यालय पहुंचा था।
पुलिसभी पहुंची : आनंदराठौर ने नकल मिलने की स्थिति में तालाबंदी की चेतावनी दी थी। वह जैसे ही कार्यालय पहुंचा तो पहले से मौजूद पुलिस ने उससे पूछताछ शुरू कर दी। उसे कार्यालय के बाहर बैठने से मना कर दिया। जब उसने कहा कि अपर कलेक्टर ने एसडीएम से मिलने के लिए पत्र दिया है। इस वजह से मिलने आया हूं। पुलिस अपर कलेक्टर के पत्र को देख कर चुप हो गई।
तीन दिन का वादा
एसडीएमबीडी द्विवेदी 2.30 बजे के लगभग एसडीएम कार्यालय पहुंचे। आवेदक ने उन्हें अपनी समस्या बताई और नकल उपलब्ध कराने के लिए कहा। इस पर एसडीएम ने आवेदक से कहा कि हर हाल में 3 दिन के भीतर आपको नकल प्रदाय कर दी जाएगी। एसडीएम से चर्चा के बाद आवेदक अपने घर चला गया।
पुलिस को अपर कलेक्टर द्वारा जारी आदेश दिखाते हुए। उक्त शख्स ने नकल मिलने पर एसडीएम कार्यालय में तालाबंदी की धमकी थी। - भास्कर