पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क हादसे में दंपती सहित तीन घायल

सड़क हादसे में दंपती सहित तीन घायल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
म्यानाके पास कार और ट्रक की टक्कर में एक ही परिवार के तीन सदस्य घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भर्ती किया गया। वहीं एक अन्य घटना में कपड़ों से लदा ट्रक पलट गया। इसमें सवार ड्राइवर और क्लीनर को चोट आई।

म्याना थाना क्षेत्र एबी रोड पर तेज गति से रहे ट्रक ने कार में टक्कर दे मारी। इस हादसे में कार में सवार अभय कुमार, उनकी प|ी निमिशा और पुत्री अनीषा घायल हो गई। यह सभी लोग ग्वालियर से जयपुर जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि यह हादसा रविवार को हुआ। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। कार में सवार सभी लोग गैल निवासी बताए जाते हैं। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई। ट्रक चालक घटना के बाद वाहन छोड़कर भाग निकला।

ट्रकपलटा: भदौराऔर पाटई के बीच अनियंत्रित होकर ट्रक पलट गया। जानकारी के अनुसार उत्तराखंड से इंदौर जा रहा एक ट्रक पलट गया। इस घटना में ट्रक में सवार ड्राइवर और क्लीनर घायल हो गए। ट्रक में रेडिमेड कपड़ा भरा हुआ था। हादसे की वजह से जाम लग गया। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम हटवाया।