प्रोटाेकाल पर बवाल, दफ्तर बंद
सांसदके साथ एसडीएम द्वारा प्रोटोकॉल (विशिष्ट व्यक्तियों के लिए निर्धारित शिष्टाचार) के मुताबिक व्यवहार किए जाने को लेकर शुरू हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया। मामला इतना बढ़ा कि राजस्व विभाग के तमाम कार्यालयों में ताले लटका दिए गए। थाने में दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी गई। देर शाम को कर्मचारियों ने इस घटना के विरोध में ज्ञापन भी दिया।
सोमवार को सुबह 11 बजे राघौगढ़ की साडा कालोनी में स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन सांसद रोडमल नागर ने किया। इसके बाद वे नए न्यायालय भवन के निर्माण का जायजा लेने रवाना हो गए। तब तक किसी तरह का कोई विवाद नहीं हुआ। बताया जाता है कि न्यायालय भवन में कुछ कार्यकर्ताओं ने सांसद को कहा कि एसडीएम रिंकेश वैश्य ने उनके साथ प्रोटोकॉल के मुताबिक व्यवहार नहीं किया। उन्हें (एसडीएम को) आपके साथ यहां भी आना था।
वापसलौटे सांसद
इसकेबाद सांसद पूरे काफिले के साथ वापस अस्पताल पहुंच गए। यहां उन्होंने एसडीएम को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि एक सांसद के साथ किस तरह व्यवहार होना चाहिए, क्या आपको नहीं मालूम? इस दौरान वहां मौजूद तमाम कार्यकर्ता भड़क गए। कार्यकर्ता एसडीएम के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। बात बढ़ते देख सांसद ने कार्यकर्ताओं को डांटा और चुप रहने को कहा। इसके बाद सांसद वहां से चले गए। बाद में सांसद ने कहा कि अब इस मामले को खत्म किया जाना चाहिए।
घटना के बाद गुना तहसील के तमाम कार्यालयों में ताले लटका दिए गए। हालांकि जब एसडीएम को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने तुरंत ताले खुलवाए।
सोमवार देर शाम को कलेक्टोरेट में आवेदन सौंपते हुए कर्मचारी। कई संगठनों ने घटना के खिलाफ नाराजगी जाहिर की है। - भास्कर
राघौगढ़ | राघौगढ़के स्वास्थ्य केंद्र के बाहर नारेबाजी करते हुए भाजपा कार्यकर्ता। इसी दौरान पूरा घटनाक्रम हुआ। बताया जाता है कि मामले ने तूल पकड़ लिया और नाराज कार्यकर्ताओं ने एसडीएम से कथित तौर पर बदसलूकी की।
क्या कहना है इनका
^इसमामले को तूल देना ठीक नहीं है। इसे यही खत्म किया जाना चाहिए। अगर किसी भाजपा नेता ने एसडीएम के खिलाफ आवेदन दिया है तो यह दुर्भाग्यपूर्ण है। मेरी ओर से यह मामला अब खत्म हो चुका है। रोडमलनागर, सांसद राजगढ़ संसदीय क्षेत्र
^मेरेसाथ अभद्रता की गई। मैने पवन जैन नामक व्यक्ति के िखलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उसने मुझसे फोन पर अभद्रता के साथ बात की थी। रिकेशवैश्य, एसडीएम राघौगढ़