- Hindi News
- तीन जिलों के प्रधान डाकघरों में कोर बैंकिंग
तीन जिलों के प्रधान डाकघरों में कोर बैंकिंग
गुना,अशोकनगर और शिवपुरी जिले के प्रधान डाकघर सोमवार से कोर बैंकिंग से जुड़ गए। इन बैंक के खाताधारक अब देशभर के किसी भी ऐसे डाकघर में पैसा जमा निकाल सकेंगे, जो कोर बैंकिंग से जुड़ा हो। अगले चरण में तीनों जिले के 45 उपडाकघरों को कोर बैंकिंग के दायरे में लाया जाएगा। इसके लिए काम आरंभ हो चुका है।
कोर बैंकिंग सेवा का शुभारंभ डाकघर अधीक्षक एनएल यादव ने किया। उन्होंने बताया कि 2008 में डाकघरों के कंप्यूटराइजेशन के साथ शुरू हुई इस प्रक्रिया का आज पहला पड़ाव हासिल कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि जल्द ही एटीएम सेवा भी आरंभ की जाएगी। हालांकि कोर बैंकिंग से प्रधान डाकघर के ग्राहकों को बड़ी सुविधा मिलेगी। उन्हें भुगतान जमा के लिए अपनी ही शाखा में जाने की जरूरत नहीं रहेगी।
चरणबद्ध कार्यक्रम
{प्रथमचरण (एक) में सिर्फ प्रधान डाकघरों को कोर बैंकिग से जोड़ा जा रहा है।
{ दूसरे चरण (बी-1) में जिले का कोई डाकघर नहीं चुना गया। पर इसी चरण के दूसरे हिस्से यानि बी-2 में 45 उपडाकघर चुने गए।
{बी-1 के पूरा होते ही बी-2 का काम शुरू होगा। गुना, अशोकनगर और शिवपुरी में कुल 48 उपडाकघर हैं।
कोर बैंकिंग उद्घाटन समारोह के लिए बनाई गई आकर्षक रंगोली।
नई सुविधा