- Hindi News
- मार्च में पीजी कॉलेज में लगेगा कॅरियर मेला
मार्च में पीजी कॉलेज में लगेगा कॅरियर मेला
गुना| पीजीकॉलेज में 2 3 मार्च को कॅरियर मेला आयोजित किया जा रहा है। प्राचार्य डॉ. सुरेश सिलावट ने बताया कि इस मेले में विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों, उद्यमियों के प्रतिनिधियों के साथ विद्यार्थी सीधे संपर्क अपनी योग्यता के मुताबिक रोजगार की संभावनाओं की जानकारी ले सकेंगे। इसमें नवीनतम रोजगारों की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी। विद्यार्थियों को अपनी इंटर्नशिप के संबंध में संस्था से संपर्क करने में जो कठिनाई आती है, उसका निराकरण भी इसमें हो सकेगा। स्नातक कक्षाओं में पांचवे सेमेस्टर एवं पीजी कक्षा के तीसरे सेमेस्टर के छात्रों को इंटर्नशिप के लिए भी एजेंसियों से संपर्क महत्वपूर्ण होगा। मेले में स्टॉल बुकिंग के लिए पीजी कॉलेज के कॅरियर प्रकोष्ठ से संपर्क किया जा सकता है।