आज होगा फाइनल, 12 ओवर का होगा मैच
गुना | रेलवेस्टेडियम में 8-विकेट क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मंगलवार को होगा। आयोजक रवींद्र सिंह रघुवंशी ने बताया कि यह मैच जयमाता दी क्लब उज्जैन रघुवंशी क्लब सागर के बीच होगा। सुबह 11 बजे से शुरू होने वाले मैच में 12-12 ओवर फैंके जाएंगे। जबकि टूर्नामेंट के अब तक हुए मुकाबले 8 ओवरों के थे। यह मैच रविवार को होना था, लेकिन बारिश की वजह से मैच शुरू ही नहीं हो पाया।