ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
उदनखेड़ी| गुना-मक्सीरेलवे लाइन पर सोमवार सुबह 8 बजे एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह बापूलाल (50) पुत्र कौदाजी निवासी किठौर जिला शाजापुर अपनी लड़की से मिलने छापरा गांव जा रहा था। इसी दौरान छापरा गांव के पास ही रेल की पटरी पार करते समय वह साबरमती ट्रेन की चपेट में गया। इससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के चलते ट्रेन 20 मिनट लेट हो गई। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया।