- Hindi News
- विधानसभा में उठेगी बैंक कर्मचारियों की आवाज
विधानसभा में उठेगी बैंक कर्मचारियों की आवाज
सहकारीकृषि और ग्रामीण भूमि विकास बैंक कर्मचारियों की आवाज विधानसभा में उठाई गई है। लंबित वेतन भुगतान कराने और दीगर संस्था में संविलियन कराने की मांग को लेकर बीती पांच जनवरी 2015 से बेमियादी काम बंद हड़ताल कर रहे कर्मचारियों की आवाज राघौगढ़ विधायक ने विधानसभा में उठाई है। इसके लिए विधायक जयवर्धन सिंह ने विधानसभा में दो प्रश्न लगाए हैं, जिनका अभी तक जवाब नहीं आया है। सोमवार को धरने पर बैठे हड़ताली कर्मचारियों ने मिलने पहुंचे विधायक श्री सिंह ने कहा कि वह कर्मचारियों की जायज मांगों को लेकर पूरी तरह से उनके साथ है। उनकी आवाज को विधानसभा में उठाया गया है।
गुना। बैंक के बाहर हड़ताली कर्मचारियों के साथ धरने पर बैठे राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह।
मांग