पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पहले बुलाया फिर लौटाया

पहले बुलाया फिर लौटाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विधायक के इंतजार में भी खड़ी रही ट्रेन

कार्यालयसंवाददाता|अशोकनगर

मुख्यमंत्रीतीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत जिले के कई यात्रियों को स्टेशन से निराश होकर वापस लौटना पड़ा। लोगों को चयन सूची की बजाय आवेदन पत्र की सूची देखकर चयनित होने की सूची दे दी गई। इस वजह से बड़ी संख्या में लोग अपने लगेज के साथ स्टेशन पर पहुंच गए। लेकिन जब उन्होंने कार्ड बनवाने के लिए लिस्ट देखी तो चयनित सूची में उनका नाम नहीं मिला।

ऐसे में कई यात्री स्टेशन पहुंचने के बाद निराश होकर वापस लौटे। वहीं अव्यवस्था के बीच रवाना हुए यात्रियों की व्यवस्था बनाने के लिए अशोकनगर तहसीलदार को भी ट्रेन के साथ गुना तक जाना पड़ा। रविवार दोपहर करीब सवा दो बजे अशोकनगर से तिरुपति बालाजी के लिए ट्रेन रवाना हुई। 315 तीर्थयात्रियों को लेकर गई ट्रेन में कई यात्रियों को ट्रेन जाने तक कार्ड नहीं मिल सका। ऐसे में लिस्ट में नाम आने के बाद चयनित कई वृद्ध यहां वहां भटकते देखे गए। जब ट्रेन ने रवानगी के लिए हार्न दिया तो कई यात्री निराकरण नहीं होने के बाद भी ट्रेन में सवार हो गए। वहीं यात्रियों की असुविधा को देखते हुए अशोकनगर तहसीलदार सहित राजस्व विभाग के अन्य कर्मचारी भी ट्रेन के साथ गुना तक रवाना हुए। स्टेशन पर यात्रियों को रवाना करने के लिए जिपं अध्यक्ष मलकीत सिंह, पूर्व विधायक देशराज सिंह यादव, कलेक्टर आरबी प्रजापति,एडीएम एसके सेवले, एसडीएम नेहा शिवहरे, भाजपा जिलाध्यक्ष भानुसिंह रघुवंशी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। जिन्होंने यात्रियों को पुष्पहार पहनाकर रवाना किया।

इसबार नहीं बनाई तहसीलवार सूची

हरबार तीर्थयात्रा पर जाने वाले यात्रियों की अलग- अलग तहसील के अनुसार सूची बनाई जाती थी लेकिन इस बार तहसीलवार सूची नहीं बनी। जिले के सभी तहसीलों से चयनित यात्रियों की एक साथ सूची बनाने के कारण टिकिट भी उसी तरह से आए। इससे लोग अपने कार्ड के लिए भटकते रहे। वहीं तहसीलवार सूची तो बनी नहीं इसके अलावा ईसागढ़, मुंगावली, चंदेरी से भी राजस्व विभाग के अधिकारी या कोई जिम्मेदार अधिकारी स्टेशन पर नहीं पहुंचे। जो यात्रियों की परेशानी का कारण बना।

कुलआवेदन की सूची से दी सूचना

सूत्रोंकी माने तो स्टेशन पर अव्यवस्था और अफरा - तफरी का प्रमुख कारण यात्रा के लिए प्राप्त हुए आवेदन सूची को चयनित सूची के ऊपर लगाना रहा। इस सूची को देखकर कई लोग जि