लायंस क्लब ने किया शिक्षकों का सम्मान
लायंसक्लब गुना सिटी लायनेस क्लब द्वारा समारोह आयोजित कर शिक्षकों का सम्मान किया गया है। शनिवार शाम को एबी रोड स्थित एक गार्डन में हुए समारोह में कई शिक्षक शिक्षिकाओं का सम्मान किया गया। इसमें उप संचालक टीएंडीपीसी रचना बा चरे, अध्यक्ष गुलशन डाबर, लायनेस अध्यक्ष विजय रतरा, ज्योति जैन, रामकृष्ण अग्रवाल, अशीष सक्सेना, कनक शर्मा, शिक्षक जितेंद्र रघुवंशी, रजनीश आतरे, जेपी कृष्णा श्रीवास्तव, मनीषा शर्मा सहित अन्य मौजूद थे।