- Hindi News
- फर्जी दस्तावेज से सिम देने वाला डिस्ट्रीब्यूटर गिरफ्तार
फर्जी दस्तावेज से सिम देने वाला डिस्ट्रीब्यूटर गिरफ्तार
भदौरिया गैंग का बदमाश जेल से करता था वसूली
इंदौर| टाटाडोकोमो कंपनी का एक डिस्ट्रीब्यूटर तीन गुना कीमत लेकर बिना वेरिफिकेशन सिम बेच देता था। इसका खुलासा तब हुआ जब क्राइम ब्रांच ने सेंट्रल जेल में चले मोबाइल की जांच की। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में तीन अन्य डिस्ट्रीब्यूटर की पुलिस तलाश कर रही है। एएसपी दिलीप सोनी ने बताया राणा कॉलोनी धार रोड के रहने वाले मनीष पिता देवकुमार बालोदिया को गिरफ्तार किया गया है। उसकी वंश मार्केटिंग के नाम से दुकान मरीमाता चौराहे पर है। क्राइम ब्रांच ने तीन दिन पहले सेंट्रल जेल से बात करने वाले कैदियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। इस मामले में चार सिम पर बात होने की जानकारी मिली थी। इनमें एक सिम मनीष ने बेची थी। पूछताछ में खुलासा हुआ उसने कई लोगों को ऐसे फर्जी नाम पते से सिम बेची है। पुलिस ने उसकी दुकान से पूरा रिकॉर्ड जब्त कर लिया है।
सेंट्रल जेल : एक मामले में कार्रवाई, दूसरे में खुलासा