- Hindi News
- एसपी के गनर यहां घुसा सांप पिता पुत्र को डसा
एसपी के गनर यहां घुसा सांप पिता-पुत्र को डसा
एसपी के गनर यहां घुसा सांप पिता-पुत्र को डसा
कार्यालय संवाददाता| गुना
एसपीके गनर के घर में सांप घुस गया। यह घटना शहर में ही स्थित पुलिस लाइन की है। सांप ने गनर और उसके पुत्र को डस लिया। इस घटना के बाद पुलिस लाइन में अफरा-तफरी मच गई। एकत्रित लोगों की भीड़ ने सांप का मार दिया। यह घटना कैंट थाना क्षेत्र की बताई जाती है। बुधवार-गुरुवार रात एसपी का गनमैन सुरेंद्र सिंह रघुवंशी अपने घर पर सोए हुए थे। इसी दौरान सांप अंदर घुस आया। सांप ने श्री रघुवंशी को काटा। इसके बाद पास में ही सो रहे उनके पुत्र अंशुल को भी काट लिया। इस घटना के बाद चीखपुकार मच गई। पुलिस लाइन में जैसे ही इसकी खबर फैली तो लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। पिता-पुत्र को तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया।