वालीबॉल में गुना विजेता
वालीबॉल में गुना विजेता
गुना| जिलास्तरीय महाविद्यालयीन बॉलीवॉल प्रतियोगिता गुना पीजी कॉलेज ने जीती। टीम ने आरोन कॉलेज की टीम को 2-0 से हराया। इससे पहले खेले गए पहले सेमीफाइनल में पीजी कॉलेज और गांधी वाकेशनल कॉलेज के बीच मुकाबला हुआ। इसमें पीजी कॉलेज 3-1 से विजयी रहा। दूसरा सेमीफाइनल आरोन ने बीनागंज से 3-1 से जीता।