- Hindi News
- चोरी गए मवेशी बरामद चार आरोपियों को पकड़ा
चोरी गए मवेशी बरामद चार आरोपियों को पकड़ा
तीनदिन पहले भैरोंढेर से चोरी गए मवेशी पुलिस ने बरामद कर लिए हैं। इस मामले में 4 लोगों को पकड़ा भी गया है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी करन सिंह वघेल, रिंकू माली, गोपाल वघेल एवं भगवान केवट को संदेह के आधार पर पकड़ा। आरोपियों ने मवेशी चुराने की बात कबूल कर ली। इनके पास से 4 भैंस, 1 पडिय़ा और 2 पड़े बरामद किए गए। इनकी कीमत 3 लाख रुपए आंकी गई है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
6माह से मानदेय नहीं मिला
गुना|पीजीकालेज में एक वेतन भोगी कर्मचारी को पिछले 6 माह से मानदेय नहीं मिला है। इसकी शिकायत अशोकनगर निवासी भानू शर्मा ने कैंट पुलिस को की है। फरियादी का कहना है कि उसके पास 6 माह काम करने के पूरे प्रमाण है। इसके बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है। फरियादी का कहना है कि उससे कुछ लोगों ने 80 हजार रुपए लेकर कालेज में नियुक्ति दिलवाई थी। मानदेय के नाम पर भी पैसों की मांग की जा रही है। उसने कलेक्टर को भी शिकायत की है।