पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टायर लादकर ले जा रही कार पकड़ी

टायर लादकर ले जा रही कार पकड़ी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निजी परमिट का किया जा रहा था व्यवसायिक इस्तेमाल

कार्यालयसंवाददाता| गुना

टायरलाद कर ले जा रही एक मारुति वेन को यातायात पुलिस ने पकड़ा है। इस वेन का व्यवसायिक काम में उपयोग हो रहा था। इस वजह से पुलिस ने कोर्ट चालान बनाकर पेश किया है।

शहर के जयस्तंभ चौराह पर पुलिस ने कार्रवाई की। जांच के लिए मारुति वेन क्रमांक एमपी 08 एफ 9843 को रोका। इसमें टायर भरे थे।

निजीवाहन था

जबकिवेन का रजिस्ट्रेशन निजी वाहन के रूप में था। डीएसपी मानवेंद्र सिंह ने बताया कि रजिस्ट्रेशन शर्तों के पालन करने पर वाहन का चालान कोर्ट में पेश किया है। कोर्ट के आदेश के बाद ही वाहन छूटेगा। वाहन को कोतवाली पुलिस की अभिरक्षा में रखा गया है।

गैरकानूनी इस्तेमाल

शहरमें बड़ी संख्या पर वाहनों का व्यवसायिक उपयोग किया जा रहा है। ज्यादातर वाहनों का निजी परमिट के तहत रजिस्ट्रेशन कराया गया है। लेकिन गलत तरीके से किया जा रहा है। निजी वाहनों का सवारी ढोने में उपयोग हो रहा है। इसके अलावा सवारी वाहनों में माल ढोया जा रहा है। इससे टैक्स की चोरी हो रही है। आरटीओ विभाग ऐसे वाहनों पर कार्रवाई नहीं करता है।