पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नपा की कार्रवाई के विराेध में अकेली धरने पर बैठी वृद्धा

नपा की कार्रवाई के विराेध में अकेली धरने पर बैठी वृद्धा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नपा की कार्रवाई के विराेध में अकेली धरने पर बैठी वृद्धा

गुना| हालही में नगर पालिका द्वारा अतिक्रमणों पर की गई कार्रवाई से प्रभावित एक महिला तहसील के सामने अकेले धरने पर बैठ गई है। दो दिन पहले नपा के अमले ने रेलवे स्टेशन रोड पर स्थित एक कब्जा हटाया था। धरनारत शांति बाई का कहना है कि उसका बेटा यहां दुकान चलाता था। इस पूरी रोड पर दो दर्जन से ज्यादा दुकानें हैं, जिनमें से अिधकांश विवादित हैं। महिला का यही कहना था कि सिर्फ उसकी दुकान को ही निशाना बनाया गया। इस राेड पर इन दुकानदारों के कारण बड़े पैमाने पर अतिक्रमण होता है। यह दुकानें सड़क तक फैल गई हैं।

धरने पर बैठी महिला। उसका कहना है नपा की कार्रवाई भेदभाव पूर्ण है।