पशुपालन विभाग के पास दवाओं का टोटा
पशुपालन विभाग के पास दवाओं का टोटा
गुना| पशुपालनविभाग के पास इस समय दवाओं का भारी टोटा है। गुरुवार को कुछ युवा एक घायल बीमार गाय को लेकर विभाग पहुंचे तो वहां पदस्थ डाक्टर से उन्हें यही जवाब मिला। इन युवाओं में से एक केशव शर्मा ने बताया कि विभाग में पदस्थ डॉ. सिकरवार ने बताया कि दवाओं के लिए पत्राचार चल रहा है, लेकिन अब तक उनकी आपूर्ति नहीं हो पाई है। इसके कारण समस्याएं रही हैं। कुछ माह पूर्व विधायक द्वारा भी विभाग का निरीक्षण किया गया था, तब भी यह बात सामने आई कि वहां इलाज में इस्तेमाल होने वाली बुनियादी चीजें तक नहीं हैं।
जख्मी गाय को लेकर आए युवाओं ने दवा मिलने पर नाराजगी जताई